बिरौल

बिरौल थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही हैं। बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर कुशेश्वर मुख्य पथ पर डुमरी विश्वकर्मा मंदिर के निकट मोटरसाइकिल और बस की टक्कर मे एक बच्चे की मौत हो गई हैं वहीं तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं । इस घटना के बाद आक्रोशित लोंगों ने बस को क्षति ग्रस्त करते हुये सड़क जाम कर दिया हैं। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई हैं। सभी घायलों को स्थानीय पुलिस और लोंगों की मदद से सीएससी मे भर्ती कराया गया जहां तीन लोंगों की स्थिति गंभीर होते देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करते हुये डीएमसीएच रेफर कर दिया हैं।इधर चिकित्सकों ने डेढ़ वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया। ये सभी बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो गांव से घनश्याम पुर थाना क्षेत्र के बेलबारा गांव जा रहें थे।बताया जा रहा हैं कि एक मोटरसाइकिल पर ही दो बच्चे सहित एक परिवार के चार सदस्य थे।