दरभंगा

गुरुवार के दिन महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान का नजारा ही कुछ और था।रक्षा बंधन के इस मौके पर सभी छात्र -छात्राएं इस तरह एक दूसरे के कलाई पर राखी बांधकर जश्न मना रहें थे जैसे अपने सगे हो।

स्कूल के बेहतर प्रबंधन और उनकी प्रशासनिक व्यवस्था इस अंतर को दूर कर दिया।अपने घर की तरह सभी छात्राएं छात्रों को राखी बांधकर अपने होने का एहसास जता दिया।

इस दौरान महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के दोनों शाखाओं में रक्षा बंधन के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच “राखी बनाओ और राखी की थाली सजाओ “प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों को वर्गानुसार पांच समूहों में बांटा गया।

विद्यार्थियों के द्वारा बनाई गई रंग बिरंगी राखियां और थालियां काफी आकर्षक थी। विद्यार्थियों ने एक दूसरे को राखियां बांधी ।

बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधों को भी राखी बांधी और वृक्ष बचाओ का संदेश दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।