आपका एक वोट बदल सकता है लोकतंत्र की तस्वीर : प्रो. नंद किशोर झा,आपका वोट तय करता है क्षेत्र की दिशा और दशा – मणिकांत झा,विकसित बिहार के लिये करें शत-प्रतिशत मतदान – डॉ. कुमार नरेंद्र नीरज
आपका एक वोट बदल सकता है लोकतंत्र की तस्वीर : प्रो. नंद किशोर झा,आपका वोट तय करता है क्षेत्र की दिशा और दशा – मणिकांत झा,विकसित बिहार के लिये करें शत-प्रतिशत मतदान – डॉ. कुमार नरेंद्र नीरज
आपका एक वोट बदल सकता है लोकतंत्र की तस्वीर : प्रो. नंद किशोर झा,आपका वोट तय करता है क्षेत्र की दिशा और दशा :मणिकांत झा,विकसित बिहार के लिये करें शत-प्रतिशत मतदान :डॉ. कुमार नरेंद्र नीरज
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आज दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय, दरभंगा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान सह रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परीक्षा नियंत्रक प्रो. नंद किशोर झा ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. झा ने कहा कि “आपका एक वोट लोकतंत्र की तस्वीर बदल सकता है।” लोकतंत्र जनता का शासन तंत्र है, जिसमें जनता ही सर्वोच्च है। उन्होंने कहा कि आगामी 6 व 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा भारतीय निर्वाचन आयोग के दरभंगा जिला आइकॉन मणिकांत झा ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है। वैशाली और लिच्छवी गणराज्य ने पूरी दुनिया को लोकतंत्र की राह दिखाई। उन्होंने कहा कि “आपका एक वोट आपके क्षेत्र की दिशा और दशा तय करता है। लोकतंत्र की सूरत और सीरत बदलने के लिए प्रत्येक वोट अमूल्य है।”
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कुमार नरेंद्र नीरज ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, और बिहार उसकी आत्मा है। उन्होंने कहा, “पहले मतदान, फिर जलपान।” जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर योग्य प्रतिनिधियों को चुनें जो जनहित में कार्य करें। विकसित बिहार के लिए हम सबको शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना होगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसमें डॉ. कुमुद कुमारी, डॉ. उदय कुमार साह, डॉ. भारतेंदु कुमार, डॉ. विवेक कुमार राय, डॉ. दिवेश कुमार शर्मा, डॉ. ज्वाला चंद्र चौधरी, डॉ. आनंद मोहन झा, डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, प्रधान सहायक अजय कुमार, प्रधान सहायक (लेखा) राहुल कुमार झा, एवं आंकड़ा प्रविष्टि परिचालक अनूप कुमार झा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
इस अवसर पर स्वीप आइकॉन मणिकांत झा ने उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ भी दिलाई।