बेकिंग खबर : दरभंगा जिला के विशनपुर थाना क्षेत्र के लावा गांव में चौंकाने वाली हत्या: शव के बगल से मिली पिस्टल से उठे सवाल,विशनपुर पुलिस ने ली जिम्मेदारी: कहा दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
बेकिंग खबर : दरभंगा जिला के विशनपुर थाना क्षेत्र के लावा गांव में चौंकाने वाली हत्या: शव के बगल से मिली पिस्टल से उठे सवाल,विशनपुर पुलिस ने ली जिम्मेदारी: कहा दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
बेकिंग खबर :
दरभंगा जिला के विशनपुर थाना क्षेत्र के लावा गांव में चौंकाने वाली हत्या: शव के बगल से मिली पिस्टल से उठे सवाल,विशनपुर पुलिस ने ली जिम्मेदारी: कहा दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय
विशनपुर थाना क्षेत्र के लावा गांव में गोली मारकर एक युवक की कथित हत्या कर दी गई हें। घटना शुक्रवार की रात 9साढ़े नौ बजे की हें। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने डीएमसीएच भेजी । मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक के घर से पुलिस ने एक देशी पिस्टल और एक मैगजीन भी बरामद किया हें। विशनपुर पुलिस इस मामले को बारीकी से जांच कर रही हें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम विशनपुर थाना क्षेत्र के गोढयारी स्थित लावा गांव में रामदेव दास के पुत्र रमेश दास (30)की मौत गोली लगने से हो गई ,उसके सिर में गोली लगी हें जिसके कारण उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई। कहा जा रहा हें कि उसके साथ आये उसके दोस्त अपराधकर्मियों ने उसे गोली मार दिया हें जिसके कारण उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। सूचना पाते ही बिशनपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेजा। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा की ,इस दौरान घटनास्थल यानि मृतक के घर से ही लाश के बगल से एक पिस्टल और एक मेग्जीन पुलिस ने बरामद किया हें ,मेग्जीन में कितनी गोली हें यह पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी हें। मृतक की पत्नी का आरोप हें कि उसके पति का दोस्त ललवा नामक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दिया हें। पत्नी बताती हें कि उसका दोस्त ललवा तीन चार दिनों से उसके पति के साथ उसके घर आना -जाना कर रहा था। घटना के दिन वह मुंह ढककर आया और उसके पति को गोली मारकर चला गया।
इधर गांव में यह भी काना -फुंसी हो रही हें कि रमेश और उसकी पत्नी में भी विवाद चल रहा था ,और पत्नी कल शाम को ही मैके से आयी हें।
इधर घटनास्थल यानि मृतक के बगल से पिस्टल और मैगजीन का बरामद होना कई सवालों को खड़ा करता हें,क्यूंकि कोई भी अपराधकर्मी गोली मारकर जब वहां से भागेगा तों पिस्टल और मैगजीन वहां छोड़कर नहीं जाएगा। कई ऐसे प्रश्न हें जिसे पुलिस को अनुसंधान के क्रम में उजागर करना हें। स्वाभाविक हें कि मृतक के परिजन की और से हत्या का मामला दर्ज कराया जाएगा।
इस मामले में बिशनपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस हत्या को लेकर बारीकी से अनुसंधान किया जा रहा हें ,जो भी इस मामले के दोषी हें उसपर शख्त कारवाई की जाएगी।