मुख्य  निर्वाचन आयुक्त का बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान और गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्रों के लिए विशेष सामान्य निर्वाचन पर्यवेक्षक नियुक्त

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बिहार के 78 कुशेश्वरस्थान (सुरक्षित) और 78 गौड़ा बौराम विधानसभा सीटों पर होने वाले महत्वपूर्ण चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग सामान्य पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।


चुनाव आयोग का यह कदम यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रिया के प्रथम चरण पर कड़ी निगरानी रखी जाए। ये सामान्य पर्यवेक्षक आयोग की आंख और कान के रूप में काम करेंगे और पूरी चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करेंगे। इसका उद्देश्य है, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना और चुनाव आचार संहिता के पालन, प्रशासनिक व्यवस्था, मतदान और मतगणना प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखेंगे। सूत्रों के अनुसार प्रतिनियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर कई बूथों का निरीक्षण किया। उसके बाद नामांकन स्थल पर चल रहे कार्य की जानकारी निर्वाची पदाधिकारी से लिया।