कुशेश्वरस्थान सुरक्षित और गौड़ा बौराम विधानसभा सीटों पर प्रमुख दलों के दिग्गजों समेत 29 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन

दस्तक7मिडिया, बिरौल/कुशेश्वरस्थान/गौड़ा बौराम, दरभंगा।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि, शुक्रवार को अनुमंडल मुख्यालय में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर रही। जानकारी के अनुसार 78 कुशेश्वरस्थान (अजा) और 79 गौड़ा बौराम विधानसभा सीटों के लिए कुल 29 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी रण में ताल ठोंक दी। दोनों विधानसभा क्षेत्रों से आए उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ के चलते नामांकन प्रक्रिया देर शाम तक जारी रही।


78 कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा,इस सुरक्षित सीट से कुल 14 अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इनमें जदयू के अतिरेक कुमार,वीआईपी के उम्मीदवार गणेश भारती, जनसुराज से शत्रुघ्न पासवान सहित कई निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव चिन्ह पर अपना पर्चा भरा।
79 गौड़ा बौराम विधानसभा, इस सीट पर सबसे अधिक 15 अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी पेश की। निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर श्रीमती मयंक सिंह के समक्ष नामांकन दाखिल करने वालों में चार प्रमुख नाम शामिल हैं। भाजपा के सुजीत सिंह,
वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, जनसुराज से डॉ.इफ्तिखार,एम आई एम के अख्तर शेहंशाह, आरजेडी से अफजल अली सहित कई लोगों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। संतोष सहनी के नामांकन के समय वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी स्वयं उपस्थित रहे, जिससे राजनीतिक गलियारों में इस सीट को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है।

दुसरी ओर नामांकन के अंतिम दिन अनुमंडल कार्यालय, जो बिरौल-कुशेश्वस्थान मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही और अभ्यर्थियों के समर्थकों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के निर्देश पर सभी ड्रॉप गेट से लेकर मुख्य मार्ग तक पुलिस पदाधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा बल (BSF) और सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों को तैनात किया गया था, ताकि शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो सके। अब इन सभी नामांकन पत्रों की जांच अगले दिन होगी।