गायघाट से राजद प्रत्याशी के रूप में निरंजन राय ने भरा नामांकन, विकास को बनाया मुद्दा
गायघाट से राजद प्रत्याशी के रूप में निरंजन राय ने भरा नामांकन, विकास को बनाया मुद्दा
गायघाट से राजद प्रत्याशी के रूप में निरंजन राय ने भरा नामांकन, विकास को बनाया मुद्दा
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक निरंजन राय ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थक भी उपस्थित थे। विधायक राय ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में ‘डबल इंजन’ की सरकार ने गरीबों को ठगा है। राय ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। राय ने महागठबंधन सरकार के 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में जितना विकास हुआ, उतना एनडीए के शासनकाल में वर्षों में भी नहीं हुआ।