दरभंगा जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों से आज कई प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
दरभंगा जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों से आज कई प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
दरभंगा जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों से आज कई प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत आज दरभंगा जिला अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कुल सैकड़ों अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। विधानसभावार नामांकन की स्थिति इस प्रकार रही।
78 – कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र :
योगी चौपाल (आम आदमी पार्टी), गणेश भारती (विकासशील इंसान पार्टी), हरेराम पासवान (निर्दलीय), सत्यनारायण पासवान (मजदूर एकता पार्टी), राम सुधीर सादा (बहुजन समाज पार्टी), सचीदानंद पासवान (निर्दलीय) एवं दुखीराम रसिया (आम जनता प्रगति पार्टी) ने नामांकन किया।
79 – गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र
सुजीत कुमार (भारतीय जनता पार्टी), अफजल अली खान (राष्ट्रीय जनता दल), संतोष सहनी (विकासशील पार्टी), श्याम सुंदर चौधरी, पंकज कुमार, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, नंदकिशोर शर्मा, प्रेम कुमार मुखिया (निर्दलीय), अफ्तार शहंशाह (एआईएमआईएम), डॉ. मोहम्मद इफ्तखार (जनसुराज पार्टी), सोनी देवी (राष्ट्रीय जनवादी पार्टी सोशलिस्ट) एवं मोहम्मद शाकिर हाशमी (जनशक्ति जनता दल) ने नामांकन दाखिल किया।
80 – बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र
चुनचुन झा, अमरजी मिश्र, महेंद्र नारायण महतो (निर्दलीय), प्रमोद पासवान (बहुजन समाज पार्टी), शंकर डोम (आम जनता प्रगति पार्टी), प्रमोद कुमार साहू (राष्ट्रीय समाजवादी लोक अधिकार पार्टी), मिथिलेश कुमार चौधरी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) एवं अमरेश कुमार अमर (जनसुराज पार्टी) ने नामांकन किया।
81 – अलीनगर विधानसभा क्षेत्र
बिपलव कुमार चौधरी (जनसुराज पार्टी), मैथिली ठाकुर (भारतीय जनता पार्टी), नवीजान अंसारी (आम जनता प्रगति पार्टी), विनोद मिश्रा (राष्ट्रीय जनता दल), सैफुद्दीन अहमद, गणेश चौधरी, मुकादिर (निर्दलीय), सिताम्बर शर्मा (जागरूक जनता पार्टी) एवं राजीपाल झा (आम आदमी पार्टी) ने नामांकन दाखिल किया।
82 – दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र
ललित कुमार यादव (राष्ट्रीय जनता दल), राजेश कुमार मंडल (जदयू), शोएब अहमद खा (जनसुराज पार्टी), मोहम्मद जलालुद्दीन साहिल (एआईएमआईएम), जगत नारायण नायक (बहुजन समाज पार्टी), प्रदीप कुमार मिश्र (आम जनता प्रगति पार्टी) सहित कई निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
83 – दरभंगा विधानसभा क्षेत्र
पुष्पम प्रिया (द प्लूरल्स पार्टी), उमेश सहनी (विकासशील इंसान पार्टी), राकेश कुमार मिश्रा (जनसुराज पार्टी), अभिषेक कुमार झा (मिथिलावादी पार्टी), आशीष रंजन (आम जनता प्रगति पार्टी), दुर्गानंद महावीर नायक (बहुजन समाज पार्टी), भोनू पंडित (भागीदारी पार्टी) समेत अन्य निर्दलीयों ने नामांकन दाखिल किया।
84 – हायाघाट विधानसभा क्षेत्र
रामचंद्र प्रसाद (भारतीय जनता पार्टी), श्याम भारती (सीपीआई-मार्क्सवादी), प्रतिभा सिंह (जनसुराज पार्टी), रविंद्र शर्मा (जागरूक जनता पार्टी), हर्ष नारायण पंडित (भागीदारी पार्टी), मोहम्मद महताब आलम एवं मनीष कुमार ठाकुर ,आप पार्टी से रवींद्र सिंह उर्फ चिंटू सिंह सहित कई निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुए।
85 – बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र
भोला यादव (राष्ट्रीय जनता दल), मोहम्मद आमीर हैदर (जनसुराज पार्टी), अंजू देवी (भागीदारी पार्टी), सुरेश प्रसाद सिंह (राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी), प्रणय प्रभाकर (बहुजन समाज पार्टी), राजीव कुमार सिंह (जनशक्ति जनता दल) एवं कई निर्दलीयों ने अपने नामांकन दाखिल किए।
86 – केवटी विधानसभा क्षेत्र
फराज फातमी (राष्ट्रीय जनता दल), बिल्टू सहनी (जनसुराज पार्टी), मोहम्मद पिंटू खान (अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी), धीरेंद्र कुमार धीरज, बलराम ठाकुर, विष्णुदेव दास (निर्दलीय) एवं मनोज कुमार महतो (बहुजन समाज पार्टी) ने नामांकन किया।
87 – जाले विधानसभा क्षेत्र
मोहम्मद शकील (समाजशक्ति पार्टी), जीवेश कुमार (भारतीय जनता पार्टी), रंजीत शर्मा (जनसुराज पार्टी), ऋषि मिश्रा (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), फैसल रहमान (एआईएमआईएम), प्रशांत कुमार भारती (आम जनता प्रगति पार्टी) एवं रोहित कुमार (बहुजन समाज पार्टी) ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।
जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की व्यापक व्यवस्था की गई थी।