दीपावली व छठ पर्व को लेकर प्रवासी घर वापस लौटने लगे हैं। लेकिन, इनमें से अधिकतर जिले में 11 नवंबर को होने वाली मतदान से पूर्व ही वापस हो जाएंगे। 26 से 28 अक्टूबर तक संपन्न होने वाली महापर्व छठ के अगले दिन से 12 नवंबर तक दिल्ली, मुंबई, गुजरात, पंजाब, कोलकाता, असम आदि की ओर जाने वाली सभी रेगुलर ट्रेनें फुल है। वहीं कुछ स्पेशल ट्रेन में आरएसी तो वेटिंग का सिलसिला जारी है। इन ट्रेनों में पहले से ही इन प्रवासियों ने रिजर्वेशन करा रखा है। मतदान को लेकर प्रवासी अपनी रिजर्वेशन कैंसिल कराने से हिचक रहे हैं। इस कारण करीब 80 से अधिक प्रवासी इस बार भी मतदान से दूर ही रहेंगे। जिला प्रशासन के मतदान के प्रति जागरूकता का कोई असर इन प्रवासियों पर नहीं दिख रहा है।

 

टिकट वापसी के बाद उन्हें पुन: ट्रेनों में कंफर्म टिकट तत्काल मिलने की संभावना नहीं रहने के कारण मतदान में शामिल होने की चाहत के बावजूद वे रोजी रोटी को अधिक दिनों तक टाल पाने में स्वयं को असमर्थ महसूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं, सीतामढ़ी से दिल्ली के साथ ही अन्य शहरों के लिए चलने वाली बसों में सीटें बुक हो चुकी हैं। ट्रेन टिकट की स्थिति 14005 लिच्छवी दिसंबर 11 तक फुल 14007 सद्भावना दिसंबर 5 तक फुल 17006 हैदराबाद दिसंबर 7 तक फुल 13156 कोलकाता नवंबर 14 तक फुल 13044 हावड़ा नवंबर 13 तक फुल 12545 मुंबई दिसंबर 12 तक फुल 15557 नई दिल्ली दिसंबर 11 तक फुल।