31 साल पुराने चर्चित हत्याकांडः में चार आरोपियों का बयान दर्ज ,अदालत में सभी ने आरोपों से किया इनकार

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता,
दरभंगा जिला के विशनपुर थाना क्षेत्र में 31बर्ष पूर्व पटोरी बसंत में रामकृपाल चौधरी की हुई हत्या मामले के चार अभियुक्तों का व्यान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की अदालत द्वारा शुक्रवार को कलमवद्ध किया गया। लोक अभियोजक अमरेन्द्र नारायण झा ने बताया कि
8 अगस्त 1994 को संस्थित विशनपुर थानाकांड सं. 58/94 से बने सत्रवाद संख्या 326/99 में अभियोजन साक्ष्य बंद किये जाने के बाद शुक्रवार चार आरोपियों का वयान के लिए वाद अभिलेख में सुचीवद्ध था। मामले में अभियोजन की ओर से काम कर रहे अपर लोक अभियोजक रेणु झा ने बताया कि आरोपी अम्बर इमाम हाशमी, राजा हाशमी, मोइन हाशमी और अंजार हाशमी शुक्रवार को न्यायालय में सदेह उपस्थित हुए, जहां उनलोगों का व्यान कलमबद्ध किया गया। कोर्ट में चारो आरोपियों ने सभी आरोपो से इंकार किया तथा अपने को निर्दोष बताया।अब इस मामले में वाद अभिलेख आरोपियों की ओर से सफाई साक्ष्य के लिए निर्धारित कर दी गई है।