कैमूर के भभुआ थाना क्षेत्र के खनाव छलका के पास गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में युवक की मृत्यु हो गई। युवक JCB चलाकर काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। गड्ढे में गिरे बाइक सवार की मौत।
गड्ढे में गिरे बाइक सवार की मौत। पुलिस ने शव को बाहर निकाला टक्कर के बाद युवक सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने पानी भरे गड्ढे में एक शव देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर भभुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को गड्ढे से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है। मृतक की पहचान हरिहरपुर गांव निवासी नीति राम के 21 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक छा गया। परिजनों ने बताया कि अजीत एक गरीब परिवार से था और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। मौके पर मौजूद पुलिस और परिजन।
मौके पर मौजूद पुलिस और परिजन। मुआवजे की मांग ग्रामीण अक्षय कुमार ने बताया कि, अजीत मेहनती और शांत स्वभाव का युवक था, जो अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि उनके भरण-पोषण में मदद मिल सके। पुलिस ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से पूरे गांव में दुख का माहौल है।
