किशनगंज के दिघलबैंक थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां 15 वर्षीय किशोरी नदी में डूबने से लापता हो गई। घटना दहीभात पंचायत के खाड़ी बस्ती पुल के पास हुई, जहां स्थानीय ग्रामीण और SDRF उसकी तलाश कर रहे हैं। लापता किशोरी की पहचान नूरसाहिन के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, ट्यूशन पढ़ने जा रहे कुछ बच्चों ने उसे नदी में डूबते देखा। बच्चों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने गांव पहुंचकर घटना की सूचना दी। सूचना पर परिजन पुल पर पहुंचे सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण तुरंत पुल के पास नदी में पहुंचे और किशोरी की तलाश शुरू की। घंटों की खोजबीन के बाद भी अब तक नूरसाहिन का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। स्थानीय ग्रामीण और SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी।

 

स्थानीय ग्रामीण और SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी। दहीभात पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन ने बताया कि घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ को दे दी गई है। जल्द ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दिए है। दिघलबैंक थाना पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।