कटिहार बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर कटिहार में मतदाता जागरूकता अभियान जोरों पर है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा के निर्देश में स्वीप गतिविधियों के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा रंगोली बनाकर और पदयात्रा निकालकर मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर दीदियों ने सभी समुदायों के सदस्यों से निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। रैली के दौरान पहले मतदान, फिर जलपान जैसे प्रेरक नारे लगाए गए और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक व प्रेरित करना है।
इस तरह की गतिविधियों से यह संदेश दिया जा रहा है कि अपना वोट, अपना अधिकार केवल एक नारा नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। डी.पी.आर.ओ. सह नोडल पदाधिकारी, मीडिया कोषांग ने कहा कि कटिहार हर मतदाता को अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार कर रहा है, ताकि आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जा सके।
