त्रि-दिवसीय प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के खिलाड़ियों का जलवा, कई खिलाड़ियों का हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा में आयोजित त्रि-दिवसीय प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 के दूसरे दिन महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, दरभंगा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपना परचम लहराया।

रग्बी प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना का परिचय देते हुए अंडर-14 आयु वर्ग में प्रथम स्थान एवं अंडर-17 आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कुश्ती अंडर-14 वर्ग में प्रिंस कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया।

पहले दिन के खेल में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों — दिवाकर कुमार, प्रिंस कुमार, तुषार राज, अनीश कुमार, रोशनी कुमारी एवं नीरज कुमार मुखिया का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी तथा विद्यालय के खेल प्रशिक्षक यशपाल कुमार एवं सुदर्शन कुमार झा को इस सफलता का श्रेय दिया।
इस उपलब्धि पर संपूर्ण विद्यालय परिवार ने गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की है।