वोट मणि” गीतों से गूंजा महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान ,छात्रों ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलख
वोट मणि” गीतों से गूंजा महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान ,छात्रों ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलख
“वोट मणि” गीतों से गूंजा महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान ,छात्रों ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलख
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, बंगाली टोला शाखा में आज मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मणिकांत झा, संपादक आकाशवाणी केंद्र दरभंगा सह जिला चुनाव आइकन, शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मणिकांत झा, प्राचार्या श्रावणी शिखा एवं प्रबंधक राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। प्रबंधक ने मुख्य अतिथि का मिथिला की परंपरा अनुसार पाग और चादर से सम्मान किया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और “वोट मणि” पुस्तक के गीत प्रस्तुत कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। स्वागत उद्बोधन में शिक्षक संजय चटर्जी ने मतदान के महत्व और प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी पर विस्तृत प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि मणिकांत झा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि “मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है — हमें इससे वंचित नहीं रहना चाहिए।” उन्होंने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि वे स्वयं के साथ अपने माता-पिता और आस-पड़ोस के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
अंत में मणिकांत झा ने स्वरचित ‘वोट मणि’ गीत गाकर उपस्थित सभी को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने पोस्टर, चित्रकारी और स्लोगन के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
मंच संचालन शिक्षिका सरिता श्रीवास्तव ने किया, जबकि वरीय शिक्षक बैद्यनाथ झा के धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करें” जिलाधिकारी कौशल कुमार। “निर्वाचन का आधार है मतदान, डीलर बनें आदर्श नागरिक”
त्रि-दिवसीय प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के खिलाड़ियों का जलवा, कई खिलाड़ियों का हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन