मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करें” जिलाधिकारी कौशल कुमार।
“निर्वाचन का आधार है मतदान, डीलर बनें आदर्श नागरिक”
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज ऑडिटोरियम, दरभंगा में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त पीडीएस डीलरों को शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने का संदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि
“सभी डीलर मतदाता जागरूकता के लिए माइक्रो प्लान तैयार करें। प्रत्येक पीडीएस उपभोक्ता समूह का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर मतदान को लेकर प्रतिदिन चर्चा करें। घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताएं, जिससे मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो।”
उन्होंने निर्देश दिया कि हर डीलर अपने क्षेत्र में 10–15 बार भ्रमण कर मतदान को लोकतंत्र का महापर्व बताते हुए लोगों को प्रेरित करें।
“6 नवंबर 2025 को सुबह 7:00 बजे सर्वप्रथम स्वयं मतदान करें और दूसरों को भी मतदान केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग दें।”
जिलाधिकारी ने कहा कि छठ और दीपावली के अवसर पर भी लोग अपने गांव में रुकें और मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में सहभागी बनें।
उन्होंने बताया कि मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है, जिससे हर मतदाता को पर्याप्त समय मिले।
जिला प्रशासन ने 80% से अधिक मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिलाधिकारी ने डीलरों को जागरूकता दूत की तरह कार्य करने, प्रभात फेरी, रैली, घर-घर संपर्क अभियान चलाने तथा निष्क्रिय मतदाताओं को सक्रिय करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी पीडीएस संचालकों को मतदान की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उपनिदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद ने कहा —
“मतदान लोकतंत्र की रीढ़ है, इसलिए सभी मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतांत्रिक परंपरा को सशक्त बनाएं।”
वरीय उपसमाहर्ता श्री वृषभानु चंद्रा ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी और सभी को अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
आईसीडीएस डीपीएम श्रीमती चांदनी ने भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति अधिकारी सहित बड़ी संख्या में पीडीएस डीलर उपस्थित थे।
मुख्य संदेश:
• मतदान 6 नवंबर 2025 (सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक)
• मतदान करें, लोकतंत्र को मजबूत करें
• शत-प्रतिशत मतदान से दरभंगा बनेगा अव्वल जिला
मतदाता पर्ची वितरण और चुनावी तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने सेक्टर पदाधिकारियों संग की बैठक ईएलई-ट्रेस एप्प की जानकारी एवं ऑनलाइन असेसमेंट से बढ़ेगी चुनावी पारदर्शिता
वोट मणि” गीतों से गूंजा महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान ,छात्रों ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलख