मतदाता पर्ची वितरण और चुनावी तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने सेक्टर पदाधिकारियों संग की बैठक ईएलई-ट्रेस एप्प की जानकारी एवं ऑनलाइन असेसमेंट से बढ़ेगी चुनावी पारदर्शिता
मतदाता पर्ची वितरण और चुनावी तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने सेक्टर पदाधिकारियों संग की बैठक ईएलई-ट्रेस एप्प की जानकारी एवं ऑनलाइन असेसमेंट से बढ़ेगी चुनावी पारदर्शिता
मतदाता पर्ची वितरण और चुनावी तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने सेक्टर पदाधिकारियों संग की बैठक ईएलई-ट्रेस एप्प की जानकारी एवं ऑनलाइन असेसमेंट से बढ़ेगी चुनावी पारदर्शिता
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन की दिशा में आज प्रेक्षागृह, दरभंगा में आईआईआईडीईएम, भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में सेक्टर पदाधिकारियों का ऑनलाइन असेसमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार ने की।
बैठक के दौरान सभी सेक्टर पदाधिकारियों को ईएलई-ट्रेस (ELE-Trace) मोबाइल एप्प की उपयोगिता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा उनके मोबाइल में उक्त एप्प डाउनलोड कराया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदाता सूचना पर्ची का वितरण बीएलओ के माध्यम से किया जाएगा, जिसकी निगरानी और अनुश्रवण सेक्टर पदाधिकारी स्वयं सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 31 अक्टूबर 2025 तक सभी मतदाता पर्चियों का वितरण हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि हर मतदाता तक पर्ची पहुंचे—इसके लिए बीडीओ, सेक्टर अधिकारी और अन्य पर्यवेक्षणी अधिकारी लगातार निगरानी करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान दिवस पर सभी मतदान केंद्रों पर शत-प्रतिशत वेब कास्टिंग कराई जाएगी। इसके लिए सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से समन्वय स्थापित कर प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सही दिशा और एक्सटेंशन बोर्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
बैठक में ईवीएम रिप्लेसमेंट प्रक्रिया की समीक्षा की गई तथा यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि सभी सेक्टर पदाधिकारी इसके लिए पूर्ण रूप से तैयार रहें।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि आयोग के दिशा-निर्देशानुसार होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वृद्ध, दिव्यांग एवं गंभीर रूप से बीमार मतदाता घर से ही मतदान कर सकेंगे।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार, उप निदेशक, जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी आशुतोष आनंद पूजा, सहायक नोडल आईटी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।