गायघाट राजद से निरंजन राय आज करेंगे नामांकन, बड़ी संख्या में समर्थक निकले

दीपक कुमार। गायघाट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आज पहले चरण के नामांकन का आखिरी दिन है और पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल अपने चरम पर है। आज कई उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान शुक्रवार को गायघाट राजद से निरंजन राय आज करेंगे नामांकन, टीम विजय राय और युवा नेता संतोष यादव के नेतृत्व में शिवदहा से दर्जनों गाड़ियों के साथ काफिला शहर के लिए निकले।