पार्षद अजय महतो की गिरफ्तारी और रिहाई से हलचल, समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब
पार्षद अजय महतो की गिरफ्तारी और रिहाई से हलचल, समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब
पार्षद अजय महतो की गिरफ्तारी और रिहाई से हलचल, समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
नगर निगम के वार्ड संख्या 26 के पार्षद अजय महतो को पुलिस ने गैर जमानतीय वारंट के तहत देर रात गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उनके समर्थक बड़ी संख्या में लहेरियासराय थाना और आसपास के क्षेत्रों में जुट गए। समर्थकों ने नारे लगाकर पार्षद के समर्थन में माहौल बना दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अजय महतो अपने क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में हमेशा सक्रिय रहे हैं, इसलिए उनकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही लोग स्वतः थाने पहुंच गए।
इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभालते हुए शांति बनाए रखी। देर रात हुई कार्रवाई के बाद माहौल तनावपूर्ण होने के बावजूद प्रशासन ने संयम बरता।
बताया गया कि गिरफ्तारी के बाद पार्षद अजय महतो की ओर से रिकॉल की मांग की गई। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर सुबह में उनकी रिहाई कर दी गई।
रिहाई के बाद पार्षद ने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी जनता की सेवा में पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।
इस पूरे घटनाक्रम ने नगर निगम और प्रशासन के बीच समन्वय और कानून-व्यवस्था के संतुलित संचालन का उदाहरण पेश किया।