इश्तिहार वारंटी राजन झा गिरफ्तार , दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

लहेरियासराय पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लहेरियासराय थाना पुलिस ने इश्तिहार वारंटी राजन झा, पिता बच्ची झा, सा० बलभद्रपुर, थाना लहेरियासराय को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माननीय न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे आरोपी राजन झा के विरुद्ध न्यायालय से इश्तिहार वारंट जारी किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर लहेरियासराय थाना की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

इस संबंध में लहेरियासराय थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। दरभंगा पुलिस अपराध नियंत्रण एवं न्यायालय के आदेशों के पालन को लेकर लगातार तत्पर है।