बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी और वारंट के मामलों में चार गिरफ्तार, जेल भेजा गया
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी और वारंट के मामलों में चार गिरफ्तार, जेल भेजा गया
बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी और वारंट के मामलों में चार गिरफ्तार, जेल भेजा गया
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी और लंबित वारंट के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा की गई इस धर-पकड़ से क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।थानाध्यक्ष चन्द्रमणि के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत दो पेशेवर शराब तस्करों को भारी मात्रा में देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। बिरौल थाना क्षेत्र के रूपनगर निवासी योगेंद्र मुखिया को 7 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं गश्ती के दौरान पर्यवेक्षी पुलिस पदाधिकारी अमृत लाल वर्मन ने महाबीर नगर, हाटी कोठीपुल के निवासी राजू कुमार महतो,को 6.465 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, राजू कुमार महतो पहले भी शराब के कारोबार में जेल जा चुके है।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त, बिरौल थाना पुलिस ने लंबित न्यायालय वारंट (NBW) के मामलों में दो वांछित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। जिसमें सुपौल बाजार, शेखपुरा निवासी,मो.कैशर शेख और सुपौल बाजार निवासी, फूल हसन,इन दोनों वारंटी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।छापामारी अभियान में एस आई रानी कुमारी मौजूद थी।
गुजरात में ट्रक की चपेट में आकर भरवाड़ा निवासी बाइक मैकेनिक की मौत
दरभंगा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान – कहा, बिहार अब प्रगति की राह पर है, एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले – जनता दे मौका, अधूरे काम होंगे पूरे