गुजरात में ट्रक की चपेट में आकर भरवाड़ा निवासी बाइक मैकेनिक की मौत

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

नगर पंचायत भरवाङा के वार्ड तीन काजी मोहल्ला निवासी मोहम्मद तबरेज (22) की गुजरात के गांधी नगर में 13 अक्टूबर की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वही घटना में मृतक तबरेज के साथ बाइक पर पिछे बैठा काजी मुहल्ला निवासी एकरामुल अंसारी के पुत्र पप्पू अंसारी (28)गंभीर रूप से जख्मी हो गया।परिजनों ने बताया जाता है कि मृतक दो साल से मोटर मेकेनिक का काम गुजरात में कर रहा था। 13 अक्टूबर की शाम अपने साथी पप्पू अंसारी के साथ बाइक से गांधी नगर हाइवे पथ पर जा रहा था कि ट्रक की चपेट में आकर घटनास्थल पर दम तोङ दिया।पप्पू अंसारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। भरवाड़ा निवासी सहानी खातून के पुत्र मोहम्मद तबरेज का शव गांव में गुरूवार को पहुंचते कोहराम मच गया।