एपीएम पुलिस की कार्रवाई , अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार, 17 लीटर से अधिक शराब बरामद

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर APM थाना पुलिस ने CAPF बल के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान APM थाना क्षेत्र के ग्राम अकराहा से कुल 17.280 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से राजा यादव पिता बिपिन यादव, निवासी बिलासपुर, थाना हायाघाट को गिरफ्तार किया गया।