विशेष वाहन जांच के दौरान चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के क्रम में दरभंगा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

पुलिस ने लहेरियासराय थाना कांड संख्या 255/19 में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी मामले से संबंधित एक अभियुक्त को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उमेश पासवान, पिता – दयानंद पासवान, ग्राम – चम्पापट्टी राजवाड़ा, थाना – नेहरा, जिला – दरभंगा के रूप में की गई है।

यह कार्रवाई नेहरा थाना पुलिस द्वारा की गई, जिसके दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर अभियुक्त को हिरासत में लिया।

पुलिस अधीक्षक दरभंगा ने बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।