बिहार विधानसभा चुनाव, बिरौल में 8 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन, एक दिन शेष, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत नामांकन प्रक्रिया में तेजी आते हुए गुरुवार को अनुमंडल मुख्यालय बिरौल में कुल आठ अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें 78 कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) से छः और 79 गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र के दो उम्मीदवार शामिल हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तक होने के कारण अब केवल एक दिन शेष है, जिससे कल उम्मीदवारों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र से गुरुवार को छह उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) शशांक राज के समक्ष अपना नामांकन पत्र भरा। जिसमें
जनता दल यूनाइटेड (जदयू)-अतिरेक कुमार
जनसुराज- शत्रुघ्न पासवान इसके अलावा
निर्दलीय-अंजु देवी, जिबछ हजारी, गंगा पासवान और बिरजू सदा मुख्य हैं।
वहीं, 79 गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र से दो उम्मीदवारों ने निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर श्रीमती मयंक सिंह के समक्ष नामांकन दाखिल किया।


जनसुराज पार्टी से डॉ.इफ्तिखार और निर्दलीय
श्याम सुंदर चौधरी मुख्य हैं।
नामांकन के अंतिम चरण को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी के निर्देश पर नामांकन स्थल और उसके इर्द-गिर्द सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। निर्वाची पदाधिकारियों के समक्ष उम्मीदवारों और उनके प्रस्तावक/समर्थकों ने पूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर निर्धारित है।