गौड़ा बौराम विधानसभा, महागठबंधन में सस्पेंस बरकरार, VIP उम्मीदवार पर टिकी निगाहें

दस्तक7मिडिया, अमीत झा, गौड़ा बौराम।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गौड़ा बौराम विधानसभा सीट पर महागठबंधन के भीतर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है। सीट शेयरिंग के तहत यह क्षेत्र राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने विकासशील इंसान पार्टी के लिए छोड़ दिया है, लेकिन वीआईपी की ओर से अब तक उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म है और महागठबंधन के समर्थकों के बीच असमंजस की स्थिति है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि गौड़ा बौराम विधानसभा क्षेत्र से अपने ही परिवार के किसी सदस्य को चुनावी मैदान में उतार सकते हैं। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने अभी तक उनके नाम पर मुहर नहीं लगाई है। वैसे संतोष सहनी के नाम की अटकलों ने इस सीट पर मुकाबले को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। चूंकि उन्होंने
पिछले कई वर्षों से गौड़ा बौराम विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। यही वजह है कि उनके नाम का चर्चा लोगों के बीच है। इधर उम्मीदवार की घोषणा में हो रही देरी से महागठबंधन के स्थानीय समर्थक बेचैन हैं। उनका कहना है कि नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद उम्मीदवार का नाम तय न होना चुनावी रणनीति और प्रचार को प्रभावित कर सकता है। समर्थकों की निगाहें अब वीआईपी नेतृत्व पर टिकी हैं कि वे कब इस सस्पेंस को खत्म करते हुए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा करते हैं।
यह देखना दिलचस्प होगा कि वीआईपी गौड़ा बौराम विधानसभा सीट से पार्टी अध्यक्ष संतोष सहनी को उतारती है या किसी अन्य स्थानीय चेहरे पर दांव लगाती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार उम्मीदवार की अधिकारिक घोषणा जल्द होने वाली।