विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने डिस्पैच सेंटर का किया संयुक्त निरीक्षण
विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने डिस्पैच सेंटर का किया संयुक्त निरीक्षण
विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने डिस्पैच सेंटर का किया संयुक्त निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं।
इसी क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय स्थित डिस्पैच सेंटर का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने डिस्पैच सेंटर की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन, ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा सहित चुनावी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी तैयारियाँ निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप तथा समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को अधिक सतर्कता बरतने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूर्णतः कटिबद्ध है।