दरभंगा में खेल प्रतिभा का जलवा : महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के खिलाड़ियों ने लहराया परचम ,जीते कई खिताब ,स्कूल प्रबंधन ने जताई खुशी और दी बधाई।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा में आयोजित त्रि-दिवसीय प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2025 के पहले दिन महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, दरभंगा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में विजय हासिल की और विद्यालय का परचम लहराया।

प्रतियोगिता के पहले दिन हुए विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने अपने दमखम और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।


डिस्कस थ्रो (बालक वर्ग) में दिवाकर कुमार और नीरज मुखिया ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में रोशनी कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया और प्रिया कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लंबी कूद (लॉन्ग जंप) में तुषार राज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
शॉटपुट बालिका वर्ग में एक बार फिर रोशनी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता जबकि प्रिया कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में मो० मुमताज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपना दमखम दिखाया।
वहीं, कबड्डी (बालक अंडर-14 आयु वर्ग) में विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और विशेष रूप से विद्यालय के खेल प्रशिक्षकों यशपाल कुमार एवं सुदर्शन कुमार झा को उनके मार्गदर्शन एवं योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की है कि आने वाले दिनों में भी उनके विद्यार्थी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रौशन करेंगे।