गायघाट से जदयू प्रत्याशी कोमल सिंह ने दाखिल किया नामांकन, बोली- जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया के बीच गुरुवार को गायघाट विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी के रुप मे कोमल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया. उनका नामांकन जिला कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में नेता और समर्थक मौजूद रहे.
नामांकन के मौके पर जेडीयू नेता ने पूरी ताकत झोंक दी. कार्यक्रम में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, वैशाली संसद वीणा देवी, विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, पूर्व संसद अजय निषाद समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
नामांकन के बाद जिले के क्लब मैदान में एक विशाल जनसभा आयोजित की गई, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. माहौल पूरी तरह चुनावी जोश से भरा था. जगह-जगह “कोमल सिंह जिंदाबाद” के नारे गूंज रहे थे और महिलाओं की भी भारी उपस्थिति देखने को मिली.
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर जीविका दीदियों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी बोलीं – जीविका दीदियाँ लोकतांत्रिक चेतना की सशक्त प्रतीक बनीं
दरभंगा में खेल प्रतिभा का जलवा : महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान के खिलाड़ियों ने लहराया परचम ,जीते कई खिताब ,स्कूल प्रबंधन ने जताई खुशी और दी बधाई।