सुपौल के छातापुर प्रखंड के कटहरा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय कटहरा खतबे टोला में बुधवार को मिड-डे मील खाने के बाद लगभग दो दर्जन से अधिक बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि भोजन के दौरान किसी बच्चे की थाली में छिपकली दिखने से अफरातफरी मच गई थी।

 

बच्चे डर गए थे, शिक्षक भी आनन-फानन में बगैर लापरवाही किए बच्चों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। बच्चों को इलाज के लिए लाया गया अस्पताल।

बच्चों को इलाज के लिए लाया गया अस्पताल। भोजन को फेंकने का दिया निर्देश विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव कुमार रमण ने तत्काल मिड-डे मील का वितरण बंद करवा दिया और बचे हुए भोजन को फेंकने का निर्देश दिया।

 

इसके बावजूद कुछ बच्चों ने पहले ही भोजन कर लिया था। थोड़ी ही देर बाद कई बच्चों में उल्टी, सिर दर्द और पेट दर्द की शिकायतें आने लगीं। स्थिति बिगड़ते देख विद्यालय प्रशासन ने तत्काल सभी बच्चों को छातापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज शुरू किया। खतरे से बाहर सभी बच्चे बुधवार रात तक लगभग 83 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं। फिलहाल उन्हें एहतियातन कुछ समय के लिए अस्पताल में ही निगरानी में रखा गया है।

 

स्थिति सामान्य होने पर सभी को घर भेज दिया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही छातापुर के बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता और प्रभारी बीईओ देश कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्चों से पूरी जानकारी ली और चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। बीडीओ ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी और जो भी लापरवाह या दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।