सीवान आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के सफल, शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी संबंधित कोषांग के पदाधिकारी अपने-अपने कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चुनाव एक संवैधानिक दायित्व है, और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
बैठक में विशेष रूप से ईवीएम वीवीपैट प्रबंधन, सशक्त मतदाता जागरूकता अभियान , परिवहन, कार्मिक, मतगणना, नियंत्रण कक्ष, संचार, ऑब्जर्वर कोषांग ,वेबकास्टिंग, सुरक्षा, माइक्रो ऑब्जर्वर और मीडिया कोषांग,सी-वीजिल,सोशल मीडिया,कॉल सेंटर 1950 सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों की कार्ययोजना की समीक्षा की गई जिलाधिकारी महोदय ने यह भी निर्देश दिया कि सभी कोषांगों के बीच बेहतर समन्वय एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए। ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके। सभी निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के क्रम में बातों को विशेष रूप से पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षित किया जाए।
प्रपत्र 17 सी का वितरण शत प्रतिशत मतदान अभिकर्ताओं को करते हुए उनका हस्ताक्षर भी प्राप्त करना है। वीटीआर की शुद्धता हेतु सीयू डाटा से मिलान अवश्य करें। साथ ही नेट ऐप पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।मॉक पोल को क्लियर निश्चित रूप से करना सुनिश्चित करेंगे। शत प्रतिशत मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।इसके संचालन हेतु निर्वाध रूप से विद्युतीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।सीसीटीवी कैमरे ,विजिबल जगह पर लगाएंगे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि कम वीटीआर वाले मतदान केंद्रों पर स्वीप गतिविधि अंतर्गत विशेष रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। सीएपीएफ कंपनी के आवासन व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश बताया गया कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के अवसर पर विधि व्यवस्था ,सुरक्षा व्यवस्था, शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों का सुरक्षा बलों द्वारा भ्रमण किया जाएगा । इस अवसर पर सभी निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं कोषांग प्रभारी उपस्थित रहें।
