मारपीट और फायरिंग की घटना के बाद गुरुवार सुबह जुटे दोनों पक्षों के लोग। मारपीट और फायरिंग की घटना के बाद गुरुवार सुबह जुटे दोनों पक्षों के लोग। भागलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की देर रात दो पक्षों के बीच करीब 6 राउंड फायरिंग और जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। घायलों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों के हाथ-पैर टूटने और सिर में चोट लगने की बात कही जा रही है। घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया पूरब टोला की है।

 

जानकारी के अनुसार, बाबूलाल यादव के बेटे ने दूसरे पक्ष के बबलू मंडल की दुकान से राशन का सामान चोरी किया था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी। बाद में पंचायत बुलाई गई, जिसमें बबलू मंडल पर 1100 रुपए का जुर्माना लगाया गया था। इसी बात से नाराज होकर बाबूलाल यादव के चचेरे भाई भूदेव यादव के बेटे रजनीश यादव ने बुधवार की रात बच्चों को पढ़ाकर घर लौट रहे प्राइवेट शिक्षक बबलू मंडल की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर ईंट-पत्थर चले। महिला बोली चोरी के बाद पंचायत हुई थी।

 

महिला बोली चोरी के बाद पंचायत हुई थी देर रात तनाव का बना रहा माहौल सूचना मिलने पर मधुसूदनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को शांत कराया, हालांकि देर रात तक तनाव बना रहा।

 

गुरुवार को मधुसूदनपुर पुलिस भारी संख्या में बल के साथ मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में किया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल बबलू मंडल के भाई मुकेश मंडल ने बताया कि 20 दिन पहले बाबूलाल यादव के बेटे ने दुकान से चोरी की थी, उसी में एक थप्पड़ मारा गया था। पंचायत में ₹1100 का जुर्माना भी लगाया गया था। इलाके में बिखरा ईट पत्थर।

 

इलाके में बिखरा ईट पत्थर बीती रात जब भाई बबलू मंडल बच्चों को पढ़ाकर लौट रहे थे, तभी भूदेव यादव का पुत्र रजनीश यादव शराब के नशे में उनसे उलझ गया और मारपीट करने लगा। हमें जानकारी मिली तो हम लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद करीब 25 से अधिक लोग दूसरे पक्ष से मारपीट पर उतर आए। इसी दौरान ट्यूनी यादव ने कई राउंड फायरिंग भी की। मुकेश मंडल ने बताया कि उनके पक्ष से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।