भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 18 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। जहां बीजेपी के कुल 101 कैंडिडेट्स के उम्मीदवारों को टिकट मिल गया है।
इसी क्रम में किशनगंज जिले के कोचाधामन विधानसभा सीट में भाजपा ने अपना उम्मीदवार बीना देवी को बनाया है। इसके साथ भाजपा ने जिले में दो महिला उम्मीदवारों को प्रत्याशी बनाया है। किशनगंज विधानसभा सीट से स्वीटी सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
किसान परिवार से आती है बीना देवी बता दें कि बीना देवी कोचाधामन के डेरामारी निवासी है। उनकी उम्र लगभग 46 वर्ष है। पेशे से वीणा देवी एक किसान परिवार से आती है और बहुत ही मध्यम वर्ग के परिवार से ताल्लुकात रखती है।
उनकी शैक्षणिक योग्यता 8वी पास है। वर्तमान में वो भाजपा के मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रही थी। वीणा देवी गायत्री परिवार की सदस्य भी थी। उनकी जाति राजवंशी है। सामान्य कार्यकर्ता को मिला टिकट पार्टी के कई नेताओं ने बताया कि पार्टी ने सामान्य कार्यकर्ता को यहां से टिकट दिया है। वीणा देवी पार्टी के प्रति निष्ठा रखती थी। इसीलिए सही उम्मीदवार का चयन किया गया है। वीणा देवी को टिकट देने के बाद जिले भर में हर्ष का माहौल है।
जिले भर से बधाइयां मिल रही है। वहीं पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को टिकट दे देने से जहां लोग भाजपा की तारीफ कर रहे है तो वहीं दूसरी और कई नेता इसमें नाराजगी जताए है। किशनगंज के 2 सीट पर उतरे BJP उम्मीदवार किशनगंज के चारों विधानसभा सीटों में से किशनगंज में और कोचाधामन में बीजेपी और ठाकुरगंज में जदयू के उम्मीदवार उतारे गए है। हालांकि, बहादुरगंज विधानसभा लोजपा (R) के खाते में गई है, मगर इसके उम्मीदवार का आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है। कोचाधामन विधानसभा में पूर्व AIMIM के उम्मीदवार इजहार असफी चुनाव जीते थे जो बाद में राजद में शामिल हो गए है।
