बिरौल पुलिस का बड़ा एक्शन, विभिन्न मामलों के पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए कोर्ट

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

अपराध और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दरभंगा जिले के बिरौल थाना की पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष चन्द्रमणि ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बिरौल थाना क्षेत्र के निवासी हैं। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से एन बी डब्ल्यू के तहत वारंट निर्गत था। जिनमें अनिल कमती, पिता भातु कमती, निवासी बिरौल। माधव चौधरी, पिता स्व. लक्ष्मण चौधरी, ग्राम डुमरी। जोगी मुखिया, पिता बुद्धन मुखिया, ग्राम पोखराम। रमेश मुखिया, पिता स्व.आनंद मुखिया, ग्राम पोखराम। संजीत मुखिया, पिता आनंद मुखिया, ग्राम पोखराम मुख्य हैं।


थानाध्यक्ष ने बताया कि ये सभी आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे और विभिन्न मामलों में इनकी तलाश थी। इस सफल गिरफ्तारी अभियान में में सब-इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और एएस आई प्रेमप्रकाश राय शामिल थे। टीम की तत्परता और सक्रियता के कारण इन वांछित अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली।
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लगातार कार्रवाई से न केवल क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त होंगे, बल्कि थाना में लंबित पड़े कांडों के निष्पादन में भी तेजी आएगी।