बहेड़ा थाना में पदस्थापित एएसआई पर विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण और प्रताड़ना का आरोप,एसएसपी के निर्देश पर बहेड़ा थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी।

दस्तक 7मीडिया ,बेनीपुर /दरभंगा
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बालू घाट नाका नम्बर 2 मोहल्ला निवासी पूजा कुमारी ने दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर एएसआई विजय कुमार राम पर गंभीर आरोप लगायें ,एसएसपी के निर्देश के बाद एएसआई के विरुद्ध बहेड़ा थाना में मामला 386/25दर्ज किया गया हें और अनुसंधान जारी हें।
आवेदन में पूजा कुमारी ने कहा है कि उनके पति संजय कुमार साह के घर छोड़ने के बाद वह अकेली रहने लगीं। इसी दौरान विजय कुमार राम से उनकी जान-पहचान हुई। आरोप है कि उसने नौकरी लगाने और जीवनयापन के लिए मदद करने का झांसा दिया तथा धीरे-धीरे शारीरिक शोषण करने लगा।
पीड़िता ने कहा कि आरोपी एएसआई विजय कुमार राम वर्तमान में बेनीपुर में पदस्थापित है। पहले वह कई थानों में पदस्थापित रह चुका है और हर बार उसे अपने साथ रखने व विवाह करने का झांसा देने के बाद धोखा दिया हें पूजा कुमारी ने बताया कि अब आरोपी ने उनसे शारीरिक संबंध बनाकर छोड़ दिया है और गर्भवती होने पर हर माह तीन माह का खर्चा देने का वादा किया था, जो अब देना भी बंद कर दिया है।
पीड़िता ने वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर मामले में आरोपी एएसआई के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की ताकि उसे न्याय मिल सके।एसएसपी के निर्देश पर उक्त आवेदन के आलोक में थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर ली हें लेकिन एएसआई की गिरफ्तारी नहीं हुई हें।थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने इस प्राथमिकी की पुष्टि कर दी हें।