अधिवक्ता वीणा सिन्हा के निधन पर वकीलों में शोक, बार एसोसिएशन में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता :
दरभंगा की वरिष्ठ अधिवक्ता वीणा सिन्हा के आकस्मिक निधन की खबर से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर बुधवार को वकालतखाना भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक ने की।
सभा की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने वीणा सिन्हा के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ताएँ अनीता आनंद, रेणु कुमारी, राधिका कुमारी सिंह, कुमारी कविता सिन्हा, मांडवी, कीर्ति रुपम और प्रतिमा लाल ने अपने साथी अधिवक्ता से जुड़ी यादें साझा कीं, जिससे माहौल भावुक हो उठा।
महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने दिवंगत अधिवक्ता के सम्मान में सभी वकीलों द्वारा न्यायिक कार्यों से विरत रहने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस निर्णय की सूचना सभी न्यायालयों को भेज दी गई है।
शोक सभा में अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी, रतन कुमार झा, मुरारीलाल केवट, रामनरेश यादव, अमरप्रकाश, आलोक आनंद समेत सैकड़ों वकील उपस्थित रहे।