गायघाट से अशोक सिंह को जनसुराज का टिकट

दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट

बिहार चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच जनसुराज (Jan Suraj) ने अपनी दूसरी सूची के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने दूसरी लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. बता दें, जन सुराज ने बिहार चुनाव को लेकर पहले ही 51 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी थी, जिसमें पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज के उम्मीदवारों को प्रमुखता दी गई थी. अब जारी दूसरी सूची में भी समाजिक संतुलन और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया गया है. जनसुराज ने गायघाट से अशोक सिंह को टिकट दिया गया है.