गायघाट विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार बनी कोमल सिंह
गायघाट विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार बनी कोमल सिंह
गायघाट विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार बनी कोमल सिंह
दस्तक 7मीडिया ,दीपक कुमार। गायघाट
जेडीयू ने दूसरे दिन भी आज उम्मीदवारों को सिंबल दिया। इस्लामपुर सीट से रुहेल रंजन को सिंबल दिया गया है। रुहेल रंजन जेडीयू के दिवंगत पूर्व विधायक राजीव रंजन के बेटे हैं। वही डुमरांव सीट से राहुल सिंह, कांटी सीट से अजीत कुमार, जगदीशपुर सीट से भगवान कुशवाहा को सिंबल जेडीयू ने दिया है। वही राजपुर सीट से संतोष निराला, मसौढी से अरुण मांझी, फुलवारीशरीफ से श्याम रजक, हथुआ से रामसेवक सिंह, कुचायकोट से अमरेंद्र पांडेय, आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव, गायघाट से कोमल सिंह को सिंबल मिला है। बरौली से मंजीत सिंह, पन्ना लाल पटेल को बेलदौर से टिकट मिला है। जेडीयू ने मांझी से रणधीर सिंह, मटिहानी से राजकुमार सिंह, एकमा सीट से धूमल सिंह और समस्तीपुर से अश्वमेध देवी को जेडीयू ने टिकट दिया है..
वही हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने अपने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इमामगंज से दीपा कुमारी, टिकारी से अनिल कुमार, बाराचट्टी से ज्योति देवी, अतरी से रोमित कुमार, सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी और कुटुम्बा से ललन राम को जीतन राम मांझी ने सिंबल दिया है। वही बीजेपी ने भी 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। बीजपी ने बिहार के दोनों डिप्टी सीएम, 12 मंत्री, 48 विधायक, 9 महिलाएं और 12 नये चेहरे को टिकट दिया है।
विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज़ : जिलाधिकारी ने दिए मतदान केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाएँ समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश
अभियुक्तों की गिरफ्तारी में अव्वल बिरौल पुलिस का मानवीय चेहरा, 15 अभियुक्तों के घर छापेमारी, रिकॉल देख बोले पुलिस पदाधिकारी- “आपसी निपटारे में ही भलाई”