विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज़ : जिलाधिकारी ने दिए मतदान केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाएँ समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश
विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज़ : जिलाधिकारी ने दिए मतदान केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाएँ समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश
विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज़ : जिलाधिकारी ने दिए मतदान केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाएँ समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के सभी 3329 मतदान केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल, बिजली कनेक्शन, कमरे में बल्ब व मरकरी लाइट, चार्जिंग सॉकेट, एक्सटेंशन बोर्ड, रैम्प, व्हीलचेयर, इमरजेंसी लाइट एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था समयबद्ध ढंग से पूरी की जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदान के दिन सभी केंद्रों की साफ-सफाई और सुव्यवस्थित माहौल सुनिश्चित किया जाए ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, मतदाता जागरूकता के तहत SVEEP कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय स्तर पर करने का निर्देश प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कृष्णानंद सदा, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कनीय अभियंता एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियाँ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरी की जाएँ ताकि चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
सिमरी में केवटी के महागठबंधन प्रत्याशी डा.फराज का महागठबंधन समर्थकों ने जगह जगह किया स्वागत ,कहा कि विधानसभा चुनाव में केवटी से पूरे मजबूती से लड़ेंगे चुनाव
गायघाट विधानसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार बनी कोमल सिंह