सिमरी में केवटी के महागठबंधन प्रत्याशी डा.फराज का महागठबंधन समर्थकों ने जगह जगह किया स्वागत ,कहा कि विधानसभा चुनाव में केवटी से पूरे मजबूती से लड़ेंगे चुनाव

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
केवटी विधान सभा के महागठबंधन प्रत्याशी डा.फराज फातमी का पटना से दरभंगा आगमन पर मिथिलांचल के प्रवेश द्वार पर मंगलवार को जगह-जगह स्वागत किया गया। लालू- तेजस्वी, मंगनी लाल, फातमी की जय-जयकार के बीच पूर्व विधायक का उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पाग चादर व फूल माला से अभिनंदन कर पार्टी का सिम्बल मिलने पर शूभकामना दी।डा.फराज ने मीडिया से बात चीत में कहा कि जिस आत्म विश्वास के साथ राष्ट्रीय जनता दल ने केवटी विधान सभा से प्रत्याशी के रूप में मुझे चुनाव मैदान में उतारा है ,यह सामाजिक न्याय व संगठनात्मक मजबूती का परिणाम है। महागठबंधन के सभी साथी अपनी एकता को कायम कर पार्टी के दिशा निर्देश का अनुपालन करें। जिससे की प्रदेश में कांग्रेस, राजद,वामदल, वीआईपी की संयुक्त सरकार बन सके।मौके पर राजद अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव अमजद अब्बास, उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर,अतिपिछङा आयोग के पूर्व सदस्य बिनोद भगत, जिला राजद पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कलीमुद्दीन राही,प्रखंड राजद अध्यक्ष अनिल सिंह,प्रधान महासचिव ईरशाद आलम, युवा राजद अध्यक्ष रमेश राम,राहुल झा,मिंटू यादव,मनोज यादव,पैक्स अध्यक्ष अमरेन्द्र यादव, पूर्व मुखिया भोला पासवान,लतीफुर रहमान,अजय पासवान,मुराद खान सहित सैकङो समर्थक ने आगवानी की।बाइक जुलूस के साथ सिमरी,भराठी,कुमरपट्टी मुख्य पथ के रास्ते काफिला राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली असरफ फातमी के पंडासराय तक सफर तय किया।