चुनाव से पहले बहादुरपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्तौल, कारतूस और चोरी की बाइक के साथ कुख्यात गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बहादुरपुर थाना पुलिस ने CAPF बलों के साथ संयुक्त सघन जांच अभियान के दौरान सोमवार की रात एक बड़ी सफलता हासिल की है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चोरी की बिना नंबर की अपाची मोटरसाइकिल पर सवार अपराधीकर्मी सौरभ झा (पिता – विजयकांत झा, निवासी – पंधारी, थाना – बिरौल) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अपराधी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में बिरौल थाना कांड संख्या 398/24 (धारा 310/6, 310/5, 61/2 बी.एन.एस. एवं 25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट)** तथा कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 322/22 (धारा 394 IPC एवं 27 आर्म्स एक्ट) में नामजद है।
इस छापामारी टीम में PSI रितेश कुमार, PSI अभय कुमार, ASI शादिक इकबाल, थाना रिजर्व बल एवं CAPF बल शामिल थे।