बिरौल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ जारी, दो फरार अभियुक्तों के घर कुर्की-जब्ती
बिरौल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ जारी, दो फरार अभियुक्तों के घर कुर्की-जब्ती
बिरौल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ जारी, दो फरार अभियुक्तों के घर कुर्की-जब्ती
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए दरभंगा जिला की बिरौल थाना पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। फरार चल रहे वांटेड अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने धर-पकड़ और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में, बिरौल पुलिस ने माननीय न्यायालय के आदेश पर दो फरार अभियुक्तों के घर की विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष चन्द्रमणि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के टी आर 1902/25, जी आर 526/06 के आलोक में कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने इटावा शिवनगर, थाना बिरौल, जिला दरभंगा के निवासी दो अभियुक्तों के घर पर बारी-बारी से कुर्की-जब्ती की। ये अभियुक्त हैं, कलामुदीन कुजरा पिता,फ़ुदन कुजरा,
अली हसन पिता, स्व. सुभान कुजरा,दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और न्यायालय के आदेश के बावजूद आत्मसमर्पण नहीं कर रहे थे।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि अपराधियों और वारंटियों को नोटिस के माध्यम से संदेश दिया गया है कि या तो वे स्वयं कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हुए आत्मसमर्पण करें, अन्यथा पुलिस कानूनी प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ इसी प्रकार कठोर कार्रवाई करती रहेगी। पुलिस का यह लगातार अभियान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
पुलिस की इस कार्रवाई से जहां फरार अभियुक्तों में दहशत का माहौल है, वहीं आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।