महावीर झंडा महोत्सव। रीगा-सीतामढ़ी रोड पर मनियारी गांव के समीप महावीर झंडा महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक महावीर झंडे स्थापित किए गए। खैरवा, शिवनगर, पुनौरा, गोविंद फंदह समेत कई गांवों से खिलाड़ी खेल तमाशे दिखाते हुए महावीर झंडे लेकर आयोजन स्थल पर पहुंचे।

 

श्रद्धालुओं ने इन झंडों को स्थापित किया और विभिन्न प्रकार के खेल तमाशे प्रस्तुत किए। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया गया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महोत्सव स्थल पर एक बड़ा मेला भी लगा था। मेले में खाने-पीने की सामग्री, घर-गृहस्थी का सामान, खेलकूद के उपकरण और अन्य वस्तुएं बेची जा रही थीं। बच्चों और बड़ों के मनोरंजन के लिए बड़े-बड़े झूले भी लगाए गए थे। इस महावीर झंडा महोत्सव को देखने के लिए सीतामढ़ी, रीगा, परसौनी सहित कई अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।