बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन जारी है। मंगलवार को मनेर विधानसभा सीट पर दवा व्यवसायी हत्याकांड में बेउर जेल में बंद आरोपी विकास कुमार उर्फ डिकेश सिंह ने पुलिस हिरासत में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया।
नामांकन करने दानापुर अनुमंडल कार्यालय पहुंचने विकास कुमार के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। विकास पहले भी मनेर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने खुद को कोइरी, कुर्मी और वंचित वर्ग का प्रतिनिधि बताया है। वहीं, दरौली विधानसभा क्षेत्र से माले प्रत्याशी सत्यदेव राम मंगलवार को सीवान समाहरणालय परिसर में नामांकन करने पहुंचे। नामांकन करने के तुरंत बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
यह कार्रवाई 2005 में एक रेल रोको आंदोलन से जुड़े मामले में सोनपुर रेलवे कोर्ट द्वारा जारी स्थायी वारंट के आधार पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, रेल थाने में कांड संख्या 36/2005 दर्ज किया गया था। सोनपुर रेलवे कोर्ट के एसीजेएम ने इस प्रकरण में विधायक के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। बेउर जेल से पुलिस कस्टडी में मनेर विधानसभा में नामांकन करने पहुंचे विकास कुमार।
बेउर जेल से पुलिस कस्टडी में मनेर विधानसभा में नामांकन करने पहुंचे विकास कुमार। दरौली विधानसभा क्षेत्र से माले प्रत्याशी सत्यदेव राम ने सीवान समाहरणालय में नामांकन किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
दरौली विधानसभा क्षेत्र से माले प्रत्याशी सत्यदेव राम ने सीवान समाहरणालय में नामांकन किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। थार गाड़ी से नामांकन करने पहुंचे बाहुबली अनंत सिंह बाहुबली नेता अनंत सिंह ने आज यानी 14 अक्टूबर को मोकामा सीट से नामांकन कर दिया है। अनंत सिंह सफेद रंग की थार से नामांकन करने पहुंचे।
नामांकन से पहले पूर्व विधायक ने लगभग 25 हजार समर्थकों को खाना खिलाया। समर्थकों के लिए सवा लाख गुलाब जामुन बनवाए गए थे। अनंत सिंह जिस थार से नामांकन के लिए पहुंचे उसे धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ा। गाड़ी को गेंदे के फूलों से सजाया गया। थोड़ी देर में वे 35 KM लंबा रोड शो करेंगे। इसमें करीब 1000 गाड़ियां होंगी। सुपौल से JDU उम्मीदवार बिजेन्द्र यादव और वैशाली के महनार से उपेश कुशवाहा ने नामांकन किया है। वहीं पिपरा से जदयू के रामविलास कामत ने भी पर्चा भर दिया है।
