कटिहार रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। जब्त किए गए 162 किलोग्राम लावारिस गांजे का अनुमानित मूल्य 80 लाख रुपए आंका गया है। रेल पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रेल एसपी हरिशंकर कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। स्थानीय रेल पुलिस और एएलटीएफ टीम ने संयुक्त रूप से प्लेटफार्म संख्या-5 पर खड़ी ट्रेन नंबर 22233 वंदे भारत एक्सप्रेस में छापेमारी की। पुलिस ने गांजा बरामद किया है।
पुलिस ने गांजा बरामद किया है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से 162 किलो गांजा बरामद कटिहार रेल डीएसपी अरुण कुमार अकेला ने बताया कि छापेमारी के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की इकोनॉमी बोगी ई-1 में रखे दो ट्रॉली बैग और आठ अन्य बैग से कुल 162 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। यह गांजा लावारिस हालत में मिला। रेल पुलिस ने मादक पदार्थों की इस बड़ी खेप को जब्त कर रेल थाना में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस इस अभियान में रेल थाना अध्यक्ष मोहम्मद अलाउद्दीन, एएसआई रबिन कुमार और एएलटीएफ प्रभारी रमेश हसदा सहित रेल थाना की संयुक्त टीम शामिल थी। रेल पुलिस अब गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रेल एसपी के निर्देश पर रेल क्षेत्र में ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
