आकाश से ड्रोन और ज़मीन पर पुलिस की नज़र: विधानसभा चुनाव को लेकर दरभंगा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
आकाश से ड्रोन और ज़मीन पर पुलिस की नज़र: विधानसभा चुनाव को लेकर दरभंगा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
आकाश से ड्रोन और ज़मीन पर पुलिस की नज़र: विधानसभा चुनाव को लेकर दरभंगा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 और आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए मद्यनिषेध विभाग, दरभंगा की टीम लगातार कार्रवाई में जुटी है। सहायक आयुक्त मद्य निषेध, दरभंगा ने बताया कि जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देश पर जिले में 24 घंटे सघन छापेमारी, गश्ती और वाहन जांच की जा रही है।
गुप्त सूचना और गश्ती के दौरान 13 अक्टूबर को कुल 63 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 09 अभियोग दर्ज और 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 10 व्यक्ति शराब के सेवन और 2 व्यक्ति शराब के परिवहन एवं बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 2.200 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई है।
ड्रोन से की गई निगरानी के दौरान 275 लीटर चुलाई शराब और 7550 किलोग्राम जावा महुआ (गुड़ का घोल) बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया। जब्त और विनष्ट शराब का कुल अनुमानित मूल्य करीब ₹83,130 आंका गया है।
शराब के परिवहन एवं बिक्री के आरोप में गिरफ्तार दो महिलाओं की पहचान इस प्रकार है –
1. रेखा देवी, पति – राजकुमार महतो, निवासी – रपसपुर, वार्ड संख्या 19, थाना – अलीनगर, दरभंगा।
2. सुनैना देवी, पति – सुबोध भगत, निवासी – गठुल्ली, वार्ड संख्या 04, थाना – केवटी, दरभंगा।
सहायक आयुक्त मद्य निषेध ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब का निर्माण, परिवहन, बिक्री या भंडारण बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के तहत दंडनीय अपराध है।