शराब कारोबारियों के विरुद्ध सिमरी पुलिस की कारवाई,चार सौ लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब किया नष्ट, 95 लीटर देशी शराब बरामद ,चार पर प्राथमिकी
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /
विधानसभा चुनाव को लेकर सिमरी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने चंसार पोखर मुशहरी टोला में छापेमारी कर चार सौ लीटर से ज़्यादा अर्धनिर्मित देशी शराब नष्ट किया है। वही पुलिस ने 95 लीटर देशी शराब बरामद किया है। छापेमारी के क्रम में शराब कारोबारी डोमा सदा, झगड़ू सदा, ललित सदा, राजेंद्र सदा अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की उत्पात अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।चुनाव को लेकर पुलिस शराब कारोबारियों के ठिकाने पर लगातार छापेमारी कर रही है।

