ब्रेकिंग खबर :निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई : मानसी थाना के एएसआई ₹12,000 रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /पटना /खगड़िया 

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिले के मानसी थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रोशन कुमार राय को ₹12,000 रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी एएसआई ने एक व्यक्ति से सरकारी कार्य में सहयोग देने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने पूरे प्रकरण की गहन जांच की और पूर्व निर्धारित योजना के तहत ट्रैप लगाकर आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। निगरानी ब्यूरो की टीम आने वाले दिनों में ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर और सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है।