जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया मतगणना केंद्र, बज्रगृह एवं रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण , 19 अक्टूबर तक सभी तैयारी पूर्ण करने का निर्देश

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी के अंतर्गत आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार ने बाजार समिति, शिवधारा स्थित मतगणना केंद्र एवं रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बज्रगृह में अर्धसैनिक बलों के ठहराव, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी. को दिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्माण एवं व्यवस्था संबंधी कार्यों को 19 अक्टूबर 2025 तक हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य, तथा कार्यपालक अभियंता (भवन निर्माण) रविंद्र कुमार रवि सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
समस्तीपुर के मथुरापुर पुलिस का कमाल ,एक दिन पहले किया था 5230लीटर विदेशी शराब जब्त और एक दिन बाद एक देशी पिस्टल ,एक मेग्जीन में लोडेड तीन जिंदा कारतूस किया बरामद।
लोकतंत्र के महापर्व में दरभंगा बना रहा है शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प,जिलाधिकारी ने विकास मित्रों को दिया प्रशिक्षण, 80% से अधिक मतदान कराने वाले होंगे सम्मानित