समस्तीपुर के मथुरापुर पुलिस का कमाल ,एक दिन पहले किया था 5230लीटर विदेशी शराब जब्त और एक दिन बाद एक देशी पिस्टल ,एक मेग्जीन में लोडेड तीन जिंदा कारतूस किया बरामद।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
कहते हें कि मन में लगन हो ,और कुछ गुजरने का जज्बा हो तों मंजिल पर पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता हें। ऐसा ही कर दिखाया हें दरभंगा जिला के तात्कालीन कोतवाली एवं फिलहाल समस्तीपुर जिला में तैनात मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने ,जिन्होंने बीते सोमवार की देर रात करीब 5230लीटर के करीब विदेशी शराब को जब्त किया वहीं मंगलवार की देर रात एक देशी पिस्टल ,एक मेग्जीन जिसमें तीन जिंदा गोली को एक घर बरामद किया हें।

